किशोरों की ऑनलाइन निगरानी अब और आसान: इंस्टाग्राम पर नया सेफ्टी फीचर, खतरनाक सर्च पर तुरंत पैरेंट्स को सूचना

NITC Desk
1 Min Read

सोशल मीडिया कंपनी Meta Platforms ने Instagram में किशोर यूजर्स के लिए नया सुरक्षा फीचर जोड़ा है। ‘सुपरविजन टूल’ नाम के इस फीचर के माध्यम से अगर कोई नाबालिग यूजर आत्महत्या या स्वयं को नुकसान पहुंचाने से जुड़े शब्दों को सर्च करता है, तो सिस्टम माता-पिता को तत्काल अलर्ट भेजेगा।

मेटा का मानना है कि यह पहल युवाओं को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े जोखिमों से बचाने और अभिभावकों को समय रहते हस्तक्षेप का अवसर देने में मदद करेगी।

Share This Article