स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Netflix ने अपने मोबाइल ऐप में बड़ा बदलाव करते हुए एक नया वर्टिकल वीडियो फीड लॉन्च किया है। यह फीचर फिलहाल iOS यानी iPhone यूजर्स के लिए पेश किया गया है।
इस नए फीचर में यूजर्स को फिल्मों और वेब सीरीज के आकर्षक और लोकप्रिय सीन शॉर्ट वीडियो के रूप में दिखाई देंगे। ये वीडियो पूरी तरह से वर्टिकल फॉर्मेट में होंगे, जिससे मोबाइल स्क्रीन पर देखने का अनुभव और बेहतर हो जाएगा।
यूजर्स इन वीडियो को ठीक उसी तरह स्क्रॉल कर सकते हैं जैसे वे TikTok या रील्स देखते हैं। खास बात यह है कि अगर कोई क्लिप पसंद आता है, तो उसी समय एक क्लिक में पूरी फिल्म या एपिसोड देखने का विकल्प भी मिलेगा।
यह फीचर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित होगा जो जल्दी-जल्दी कंटेंट एक्सप्लोर करना चाहते हैं।

