रेलवे का नया नियम, ट्रेन चलने से पहले ही जान सकेंगे टिकट कन्फर्म हुआ या नहीं

NITC Desk
1 Min Read

भारतीय रेलवे ने रेल यात्रियों की परेशानी को कम करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब यात्रियों को वेटिंग और RAC टिकट का स्टेटस पहले ही देखने का मौका मिलेगा

रेलवे बोर्ड ने रिजर्वेशन चार्ट तैयार करने के समय में बदलाव किया है। नए नियम के तहत अब चार्ट ट्रेन के प्रस्थान से लगभग 10 से 12 घंटे पहले तैयार किया जाएगा। इससे यात्रियों को टिकट की स्थिति को लेकर आखिरी समय की असमंजस की स्थिति से राहत मिलेगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस कदम से खासतौर पर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को फायदा होगा। उन्हें पहले ही यह पता चल जाएगा कि उनकी सीट कन्फर्म है या नहीं।

Share This Article