उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेकर राधाकृष्णन ने रचा नया इतिहास, पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ भी रहे मौजूद

NITC Desk
1 Min Read

12 सितंबर 2025 को राष्ट्रपति भवन का दरबार ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना। यहां एनडीए उम्मीदवार और वरिष्ठ नेता सी.पी. राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

 

समारोह में जहां एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्री मौजूद थे, वहीं दूसरी ओर विपक्षी दलों के नेताओं ने भी शिरकत की। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का विशेष रूप से ध्यान खींचने वाला पल तब आया जब उन्होंने समारोह के दौरान लगातार तालियां बजाकर अपनी खुशी जताई।

 

राधाकृष्णन की यह ऐतिहासिक जीत विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी पर भारी पड़ी। उन्हें 452 मत प्राप्त हुए जबकि रेड्डी को केवल 300 वोट मिले। अब राधाकृष्णन राज्यसभा के सभापति के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।

Share This Article