दिल्ली के साथ नोएडा और गुरुग्राम की हवा भी खराब, कई शहरों का AQI 300 के पार

NITC Desk
1 Min Read

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का असर लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है। दिवाली से पहले ही क्षेत्र के कई शहरों में हवा की गुणवत्ता खराब हो गई है। दिल्ली के साथ नोएडा और गुरुग्राम में भी वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के पार दर्ज किया गया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की सुबह आठ बजे जारी रीडिंग के मुताबिक, दिल्ली का AQI 377 रहा। नोएडा में यह 314 और गुरुग्राम में 324 दर्ज किया गया। वहीं ग्रेटर नोएडा का AQI 266 और गाजियाबाद का 236 रहा।

दिल्ली और आसपास के शहरों में प्रदूषण का बढ़ता स्तर लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। नवंबर के शुरुआती दिनों में ही हवा की गुणवत्ता का इस स्तर तक पहुंचना आने वाले दिनों में प्रदूषण को लेकर चिंता बढ़ा रहा है। दिवाली के दौरान प्रदूषण की स्थिति पर भी सबकी नजर रहेगी।

Share This Article