भारत सरकार ने वर्ष 2027 में होने वाली राष्ट्रीय जनगणना के लिए आधिकारिक गजट अधिसूचना जारी कर दी है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी इस नोटिफिकेशन में बताया गया है कि देश के अधिकांश राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जनगणना की संदर्भ तिथि 1 मार्च 2027 होगी। वहीं पहाड़ी और बर्फबारी वाले क्षेत्रों के लिए अलग समयसीमा तय की गई है।
सरकार के अनुसार यह जनगणना तकनीक आधारित होगी और डेटा संग्रह के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जाएगा। जनगणना के आंकड़े देश की विकास योजनाओं, संसाधनों के वितरण और विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे। इससे सरकार को देश की बदलती जनसंख्या और सामाजिक परिस्थितियों का सटीक आकलन करने में मदद मिलेगी।


