मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट: टनल ब्रेकथ्रू के साथ नई उपलब्धि, 2027 में शुरू होगी हाई-स्पीड सेवा

NITC Desk
1 Min Read

मुंबई और अहमदाबाद को जोड़ने वाली भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना लगातार प्रगति कर रही है। अब इस प्रोजेक्ट ने शिलफाटा-घंसोली सेक्शन में 4.88 किलोमीटर लंबी अंडरग्राउंड सुरंग को सफलतापूर्वक पूरा कर एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की है।

 

कुल 508 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर में से 320 किलोमीटर वायाडक्ट पहले ही बनकर तैयार हो चुका है। इस ट्रेन में जापान की अत्याधुनिक E10 शिंकानसेन तकनीक का उपयोग किया जाएगा।

 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 2027 तक सूरत-बिलिमोरा सेक्शन चालू कर दिया जाएगा। इसके बाद 2028 में थाने तक और 2029 तक मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स तक ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा।

 

बुलेट ट्रेन 320 किमी/घंटा की गति से चलेगी, जिससे मुंबई से अहमदाबाद की यात्रा सिर्फ दो घंटे में पूरी होगी। यह प्रोजेक्ट भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर और रेल परिवहन क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव लेकर आएगा।

Share This Article