पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए हरिद्वार और नैनीताल में नया ट्रैफिक प्लान, 30 दिसंबर से भारी वाहनों पर रोक

NITC Desk
1 Min Read

नए साल के आगमन से पहले उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों हरिद्वार और नैनीताल में ट्रैफिक को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। इसके तहत 30 दिसंबर की रात से भारी वाहनों का प्रवेश बॉर्डर पर ही रोक दिया जाएगा।
प्रशासन का कहना है कि इस फैसले से शहर के भीतर यातायात दबाव कम होगा और आम लोगों व पर्यटकों को जाम से राहत मिलेगी। इसके साथ ही पार्किंग स्थलों को भी चिन्हित किया गया है और वन-वे व्यवस्था लागू करने की तैयारी की गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें।

Share This Article