मनोरंजन

जनवरी के दूसरे हफ्ते OTT पर मनोरंजन का तूफान, जानिए कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज होंगी रिलीज

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट की होड़ तेज हो गई है और जनवरी 2026 के दूसरे हफ्ते दर्शकों को जबरदस्त मनोरंजन मिलने वाला है। Netflix और Amazon Prime Video पर एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं, जिनमें बॉलीवुड, हॉलीवुड और इंटरनेशनल कंटेंट शामिल है।

Netflix अपने दर्शकों के लिए ‘De De Pyaar De 2’ लेकर आ रहा है, जो 9 जनवरी को स्ट्रीम होगी। इस फिल्म में एक बार फिर उम्र के फासले वाली लव स्टोरी को कॉमेडी और इमोशन के साथ पेश किया जाएगा।
वहीं, रोमांस के शौकीनों के लिए ‘People We Meet on Vacation’ भी 9 जनवरी को रिलीज होगी, जो छुट्टियों के दौरान पनपने वाले प्यार की कहानी है।
थ्रिलर जॉनर में ‘His & Hers’ सीरीज 8 जनवरी से उपलब्ध है, जिसमें पति-पत्नी के रिश्ते और छिपे सच की कहानी दिखाई गई है।
कॉमेडी पसंद करने वालों के लिए ‘Alpha Males Season 4’ एक बार फिर हंसी का डोज लेकर आ रहा है, जो 9 जनवरी से Netflix पर देखा जा सकेगा।

Amazon Prime Video पर सबसे बड़ा आकर्षण है ‘The Night Manager Season 2’, जो 11 जनवरी को रिलीज होगा। इंटरनेशनल लेवल की यह जासूसी सीरीज एक बार फिर सस्पेंस और एक्शन से भरपूर होगी।
इसके अलावा ‘Beast Games Season 2’ भी दर्शकों के बीच चर्चा में है, जिसमें प्रतियोगियों को कठिन चुनौतियों का सामना करना होगा।
स्पोर्ट्स-ड्रामा ‘Balti’ भी 9 जनवरी को Prime Video पर दस्तक देगी, जो खिलाड़ियों के संघर्ष और सपनों की कहानी दिखाएगी।

Related Articles

Back to top button