धर्मधर्म/संस्कृति
आज जया एकादशी पर रवि योग का दुर्लभ योग, जानें व्रत और पूजा का धार्मिक महत्व

हिंदू पंचांग के अनुसार आज जया एकादशी का पर्व मनाया जा रहा है। यह एकादशी माघ महीने के शुक्ल पक्ष में आती है और इसे अत्यंत फलदायी माना गया है। इस वर्ष जया एकादशी के अवसर पर रवि योग बन रहा है, जो शुभ कार्यों और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए श्रेष्ठ माना जाता है।
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, जया एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति को सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है। रवि योग के कारण आज किए गए जप, तप, दान और पूजा का प्रभाव लंबे समय तक रहता है। गुरुवार का दिन होने के कारण विष्णु और बृहस्पति देव की पूजा का संयोग भी बन रहा है।
मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से भगवान विष्णु की आराधना करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है और जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।




