व्यापार
महंगाई का नया झटका: वेस्ट एशिया संकट से ड्राई फ्रूट्स महंगे, दवाओं की लागत बढ़ी, आम जनता की जेब पर बढ़ा बोझ

भारत में महंगाई एक बार फिर आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रही है। इस बार वजह है मिडिल ईस्ट में जारी तनाव, जिसने सप्लाई चेन को बुरी तरह प्रभावित किया है। इसका सीधा असर बाजार में बिकने वाले ड्राई फ्रूट्स पर पड़ा है, जहां बादाम और पिस्ता की कीमतों में 50% तक का इजाफा हो चुका है।
दिल्ली समेत कई बड़े बाजारों में व्यापारियों का कहना है कि आयात में कमी और मांग में बढ़ोतरी ने कीमतों को ऊपर धकेल दिया है। खासकर त्योहारों के सीजन में यह बढ़ोतरी और अधिक महसूस की जा रही है।
इसी के साथ दवा उद्योग भी प्रभावित हुआ है। पैरासिटामॉल जैसे जरूरी दवाओं के उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल की कीमतों में करीब 47% तक की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि अभी खुदरा दामों में बड़ा बदलाव नहीं आया है, लेकिन भविष्य में दवाएं महंगी होने की आशंका जताई जा रही है।




