चीन को उसी के घर में हराकर भारत बना चैंपियन, दीपिका कुमारी की टीम ने जीता गोल्ड मेडल

NITC Desk
1 Min Read

भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम ने शंघाई में आयोजित आर्चरी वर्ल्ड कप में शानदार सफलता हासिल करते हुए मेजबान चीन को फाइनल में हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया। दीपिका कुमारी के नेतृत्व में भारतीय टीम ने बेहद रोमांचक मुकाबले में शूट-ऑफ तक पहुंचे मैच में जीत दर्ज की।

फाइनल मुकाबला शुरू से ही कांटे की टक्कर वाला रहा। दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया और स्कोर बराबरी पर पहुंच गया। इसके बाद शूट-ऑफ में भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन निशाने लगाए और चीन को मात दे दी।

इससे पहले भारत ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया जैसी मजबूत टीम को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। लगातार शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम ने फाइनल में भी अपना दबदबा कायम रखा।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह जीत भारतीय तीरंदाजी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इससे युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

Share This Article