DeepMind CEO ने AI मॉडल्स के लिए नए रेगुलेटर का दिया सुझाव, सुंदर पिचाई ने किया समर्थन

NITC Desk
1 Min Read

Google DeepMind के CEO डेमिस हसाबिस ने एडवांस AI मॉडल्स की निगरानी के लिए नए रेगुलेटरी संस्थान की मांग की है। उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि Frontier AI मॉडल्स को लॉन्च से पहले एक स्वतंत्र Standards Body द्वारा टेस्ट किया जाना चाहिए।

हसाबिस के अनुसार, शुरुआत में AI कंपनियां अपने मॉडल्स को रिलीज से 30 दिन पहले स्वेच्छा से समीक्षा के लिए भेज सकती हैं। बाद में इस प्रक्रिया को औपचारिक नियमों में बदला जा सकता है।

इस प्रस्ताव पर Google CEO सुंदर पिचाई ने “Well said Demis! Worth reading.” लिखकर समर्थन जताया। OpenAI CEO सैम ऑल्टमैन ने भी इस पहल पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।

Share This Article