मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन पर नया विवाद, जापान के पूर्व मंत्री ने भारत पर लगाए गंभीर आरोप

NITC Desk
1 Min Read

नई दिल्ली: मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल (MAHSR) परियोजना एक बार फिर चर्चा में है। जापान के पूर्व न्याय मंत्री हिदेकी माकिहारा ने दावा किया है कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना में देरी के पीछे भारत की नीतियां और बातचीत का तरीका प्रमुख कारण हैं।

जापान की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) के नेता माकिहारा ने सोशल मीडिया पर कहा कि उन्होंने स्वयं इस परियोजना पर काम किया है। उनके मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बैठकों के दौरान भारत बार-बार अपने रुख से पीछे हटता रहा और पहले किए गए वादों को निभाने में असफल रहा।

उन्होंने आरोप लगाया कि शुरुआत में परियोजना जापान की शिंकानसेन तकनीक पर आधारित थी, लेकिन बाद में भारत ने यूरोपीय सिग्नलिंग सिस्टम और स्वदेशी ट्रेन निर्माण को प्राथमिकता दी। उनका यह भी दावा है कि सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण जापानी सिग्नलिंग सिस्टम को परियोजना से बाहर कर दिया गया।

माकिहारा ने कहा कि परियोजना में अपेक्षित प्रगति नहीं होने की पूरी जिम्मेदारी भारत पर है। हालांकि, भारत सरकार ने अभी तक इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Share This Article