हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंजा देहरादून, टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी

NITC Desk
1 Min Read

राजधानी देहरादून में 26 अगस्त को टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहारनपुर चौक स्थित श्री शिवाजी धर्मशाला से यात्रा का शुभारंभ किया और भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।

शोभायात्रा में संत-महात्माओं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यात्रा में विभिन्न धार्मिक झांकियां और डोले आकर्षण का केंद्र रहे। मार्ग में कई स्थानों पर श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।

Share This Article