स्वच्छता में नई मिसाल कायम करेंगे देहरादून-हरिद्वार, देश के 50 शहरों में चयन

NITC Desk
1 Min Read

उत्तराखंड के देहरादून और हरिद्वार को शहरी स्वच्छता के क्षेत्र में मॉडल शहर के तौर पर विकसित करने की तैयारी है। केंद्र सरकार की प्रगति-50 पहल में दोनों शहरों को देश के 24 राज्यों के 50 चयनित शहरों में जगह मिली है।

पहल के तहत इन शहरों में केवल नियमित साफ-सफाई तक सीमित रहने के बजाय ऐसी व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी, जिनसे लंबे समय तक उच्च स्वच्छता मानकों को बनाए रखा जा सके। ठोस कचरे के प्रबंधन के साथ-साथ इस्तेमाल किए जा चुके पानी के प्रबंधन पर भी विशेष जोर दिया जाएगा।

यह पहल प्रधानमंत्री के 51वें प्रगति सम्मेलन में दिए गए निर्देशों के बाद केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय की ओर से शुरू की गई है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को दिल्ली से इसका शुभारंभ किया।

देहरादून से शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा, निदेशक विनोद गोस्वामी और अन्य संबंधित अधिकारी कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। चयन के बाद दोनों शहरों में शहरी स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर और अधिक टिकाऊ बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।

Share This Article