पहले धीमी रही रफ्तार, तीसरे हफ्ते बदली किस्मत; 2 करोड़ की फिल्म ने कमाए 309 करोड़

NITC Desk
1 Min Read

बॉक्स ऑफिस पर कभी-कभी ऐसी फिल्में भी शानदार प्रदर्शन करती हैं, जिनसे शुरुआत में बड़ी कमाई की उम्मीद नहीं होती। नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी इस फिल्म के साथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म अब 309 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।

7 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ने पहले दो सप्ताह में अपेक्षाकृत धीमी कमाई की। शुरुआती दो हफ्तों में फिल्म का कलेक्शन उसके बजट से भी नीचे रहा। हालांकि तीसरे सप्ताह में फिल्म की चर्चा तेजी से बढ़ी और दर्शकों के बीच इसके गानों तथा कहानी को लेकर दिलचस्पी दिखाई देने लगी।

इसके बाद फिल्म की कमाई में लगातार इजाफा हुआ। रिलीज के डेढ़ महीने से ज्यादा समय बाद भी फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों को आकर्षित कर रही है। रविवार को 9 करोड़ और सोमवार को 2.35 करोड़ रुपये की कमाई के बाद फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 309 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।

Share This Article