देहरादून के व्यस्त मोती बाजार इलाके में सोमवार को आग लगने की घटना सामने आई। देवकी कॉम्प्लेक्स स्थित एक फर्नीचर की दुकान में आग लगने से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।
फर्नीचर की दुकान में आग लगने से आसपास मौजूद दुकानों को भी खतरा होने की आशंका जताई जा रही है। दमकलकर्मी आग को दूसरी दुकानों तक फैलने से रोकने और उस पर पूरी तरह काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।
अभी तक आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना में दुकान के सामान को कितना नुकसान पहुंचा है, इसकी जानकारी भी फिलहाल उपलब्ध नहीं है। दमकल विभाग की कार्रवाई और जांच पूरी होने के बाद ही नुकसान तथा आग लगने के कारणों का पता चल सकेगा।


