कालेश्वर ट्रक हादसा: एक की मौत, दूसरा घायल, पुलिस जांच में जुटी

NITC Desk
1 Min Read

चमोली जिले के कालेश्वर क्षेत्र में रविवार को एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

दुर्घटना में चालक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना मिलते ही चौकी लंगासू पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।

दोनों घायलों को खाई से निकालकर 108 की मदद से उप-चिकित्सालय कर्णप्रयाग पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया और घायल का उपचार जारी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share This Article