उत्तराखंड

रेखा आर्या ने वात्सल्य योजना के अंतर्गत 4.47 करोड़ रुपये से अधिक की राशि की डीबीटी, हजारों बच्चों को मिला लाभ

देहरादून।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत लाभार्थियों को 3 माह की वित्तीय सहायता प्रदान की। कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कुल 4 करोड़ 47 लाख रुपये से अधिक राशि डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में भेजी।

उन्होंने बताया कि जून माह के लिए 5308 लाभार्थियों को 1 करोड़ 59 लाख 24 हजार रुपये, जुलाई के लिए 5276 लाभार्थियों को 1 करोड़ 58 लाख 28 हजार रुपये और अगस्त के लिए 5242 लाभार्थियों को 1 करोड़ 57 लाख 26 हजार रुपये जारी किए गए।

 

यह योजना वर्ष 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान शुरू हुई थी, ताकि अपने माता-पिता को खो चुके बच्चों को ₹3000 प्रतिमाह आर्थिक सहायता दी जा सके। मई 2025 तक की धनराशि पहले ही ट्रांसफर की जा चुकी थी।

 

योजना का लाभ तब तक मिलता है जब तक लाभार्थी 21 वर्ष की आयु प्राप्त नहीं कर लेता। बालिका के विवाह या लाभार्थी के सेवायोजित होने पर भी योजना से बाहर कर दिया जाता है।

 

इस अवसर पर विभागीय निदेशक बंसी लाल राणा, सीपीओ अंजना गुप्ता और डिप्टी सीपीओ राजीव नयन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button