सरकार का बड़ा फैसला, 42 दवाइयों की नई कीमतें लागू

NITC Desk
1 Min Read

मरीजों के लिए बड़ी खबर है। केंद्र सरकार ने आम जनता को राहत देते हुए 42 दवाइयों की खुदरा कीमतें निर्धारित कर दी हैं। इनमें ब्रॉड-स्पेक्ट्रम एंटीबायोटिक और अन्य जीवन रक्षक दवाइयां शामिल हैं जिनका प्रयोग मुख्य रूप से अंग प्रत्यारोपण के बाद किया जाता है।

 

नई कीमतों के मुताबिक –

 

मेरोपेनम और सुलबैक्टम इंजेक्शन: 1,938.59 रुपये प्रति शीशी

 

माइकोफेनोलेट मोफेटिल: 131.58 रुपये प्रति टैबलेट

 

क्लैरिथ्रोमाइसिन एक्सटेंडेड-रिलीज टैबलेट (एबॉट हेल्थकेयर): 71.71 रुपये प्रति टैबलेट

 

 

सरकार ने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि दवाइयां उचित दामों पर सभी मरीजों तक पहुंच सकें।

बता दें कि इसी साल फरवरी में NPPA ने आदेश दिया था कि दवा निर्माता कंपनियां इन तय कीमतों की सूची डीलरों, राज्य औषधि नियंत्रकों और सरकार को सौंपें।

Share This Article