दुबई में भारत-पाकिस्तान का महासंग्राम: जीत की लय कायम रखने उतरेगी टीम इंडिया

NITC Desk
1 Min Read

भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एशिया कप का बहुप्रतीक्षित मैच आज रात 8 बजे खेला जाएगा। दोनों ही टीमें पहले मैच में शानदार जीत दर्ज कर चुकी हैं। ऐसे में यह भिड़ंत टूर्नामेंट की दिशा तय करने वाली साबित हो सकती है।

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा है कि उनकी टीम पूरी तरह से तैयार है और रणनीति पहले से तय कर ली गई है। दूसरी ओर, पाकिस्तान भी इस बार पिछली हार का हिसाब चुकता करने के लिए बेताब है।

पिछले 10 सालों में भारत ने एशिया कप में पाकिस्तान को कई बार पराजित किया है, जिससे टीम का मनोबल ऊंचा है। मौसम और पिच भी अहम भूमिका निभाने वाले हैं। शाम को ड्यू गिरने की संभावना है, जिससे गेंदबाजों के लिए चुनौती बढ़ सकती है।

Share This Article