डिफेंस डील के कुछ ही दिन बाद इजरायली हमला, पाकिस्तानी जहाज पर संकट, 24 लोगों की जिंदगी दांव पर

NITC Desk
1 Min Read

पश्चिम एशिया में तनाव लगातार गहराता जा रहा है। सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच हुए रक्षा समझौते के कुछ ही दिनों बाद अब नया विवाद सामने आया है। खबर है कि इजरायल ने एक पाकिस्तानी जहाज को निशाना बनाया।

इस हमले के दौरान जहाज पर मौजूद 24 पाकिस्तानी नागरिकों की जिंदगी खतरे में पड़ गई। सभी लोग जहाज में फंसे हुए हैं और उनकी सुरक्षित वापसी पर सवाल खड़े हो गए हैं।

पाकिस्तान और सऊदी अरब ने हाल ही में जिस रक्षा समझौते पर दस्तखत किए थे, उसके बाद से ही माना जा रहा था कि इजरायल और अन्य पश्चिमी देशों की नाराजगी बढ़ सकती है।

यह हमला उस आशंका को सही साबित करता है कि आने वाले वक्त में पाकिस्तान-इजरायल टकराव और भी गंभीर रूप ले सकता है।

Share This Article