प्यार और समर्पण का पर्व: आज सुहागिनों के चेहरे पर छलक रहा करवा चौथ का उल्लास

NITC Desk
1 Min Read

आज का दिन हर सुहागिन के लिए खास है। हाथों में मेहंदी, सजी हुई चूड़ियाँ और माथे पर सिंदूर—हर महिला के चेहरे पर आज प्रेम और आस्था की चमक झलक रही है। पूरे देश में करवा चौथ का माहौल रंगीन और उत्साहभरा है। महिलाएँ सजधज कर शाम को चाँद के दीदार की तैयारी में जुटी हैं, वहीं सोशल मीडिया पर भी करवा चौथ की तस्वीरें और शुभकामनाएँ छाई हुई हैं।

Share This Article