सिंहस्थ कुंभ 2028 की तारीखें घोषित: 27 मार्च से 27 मई तक चलेगा धार्मिक महाआयोजन, करोड़ों श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारी शुरू

NITC Desk
1 Min Read

देश के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में शामिल सिंहस्थ कुंभ 2028 के आयोजन की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। यह पवित्र आयोजन 27 मार्च से 27 मई 2028 तक आयोजित होगा, जिसमें लगभग 14 करोड़ श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है।

राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन ने आयोजन की तैयारियों को लेकर रणनीति बनानी शुरू कर दी है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं और यातायात प्रबंधन को लेकर विशेष व्यवस्था की जाएगी। आयोजन के दौरान धार्मिक अनुष्ठान, स्नान पर्व और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

Share This Article