27 अक्टूबर से गैरसैंण में जुटेंगे विधायक, उत्तराखंड विधानसभा के तीसरे सत्र का कार्यक्रम घोषित

NITC Desk
1 Min Read

उत्तराखंड विधानसभा के इस साल के तीसरे सत्र की तारीख तय हो गई है। सत्र 27 अक्टूबर से प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में शुरू होगा। लोकभवन की स्वीकृति मिलने के बाद मंगलवार को इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई। सत्र के आयोजन को लेकर जारी अधिसूचना के बाद अब विधानसभा की कार्यवाही की तैयारियां आगे बढ़ेंगी। इस दौरान राज्य के महत्वपूर्ण मुद्दों पर सदन में चर्चा होने की उम्मीद है।

Share This Article