दिल्ली टेस्ट में शुभमन गिल का शतक, कप्तान के रूप में रचा विराट जैसा इतिहास

NITC Desk
1 Min Read

भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच खेले जा रहे दिल्ली टेस्ट में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शतक ठोका।

11 अक्टूबर को खेले गए इस मुकाबले में गिल ने 176 गेंदों पर 13 चौके और एक छक्के की मदद से अपना दूसरा शतक पूरा किया।

यह सिर्फ एक शतक नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक पल था। गिल ने एक कैलेंडर वर्ष में बतौर कप्तान 5 टेस्ट शतक लगाकर विराट कोहली की बराबरी कर ली है। विराट से पहले यह उपलब्धि किसी भारतीय कप्तान ने हासिल नहीं की थी।

गिल के इस शतक ने उन्हें WTC में भारत का सबसे ज़्यादा शतक लगाने वाला बल्लेबाज़ बना दिया है। उन्होंने अब तक कुल 2826 रन बनाए हैं।

उनके इस प्रदर्शन से टीम इंडिया का आत्मविश्वास बढ़ गया है, और अब दर्शकों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या भारत वेस्टइंडीज़ को क्लीन स्वीप कर पाएगा।

Share This Article