अन्य प्रदेश

करनूल बस ट्रैजेडी: बाइक के फ्यूल टैंक से भड़की आग, कैसे 40 सेकंड में बस बनी ‘फायरबॉल’? अब होगी जांच

करनूल के पास शुक्रवार की सुबह हुआ बस हादसा अब जांच एजेंसियों के लिए बड़ा सवाल बन गया है — आखिर कुछ ही सेकंड में वोल्वो बस आग के गोले में कैसे बदल गई?

पुलिस और फायर विभाग की शुरुआती जांच में सामने आया है कि हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही कावेरी ट्रैवल्स की बस एक बाइक से टकरा गई थी। बाइक का फ्यूल टैंक बस के नीचे फंस गया, जिससे पेट्रोल लीक होकर तुरंत आग पकड़ ली। बस की बॉडी फाइबर और सिंथेटिक मटेरियल की थी, जिसने आग को फैलने में और मदद की।

बस में 41 यात्री सवार थे, जिनमें से करीब 20 की मौके पर ही मौत हो गई। बस के ऑटोमैटिक दरवाजे और खिड़कियाँ जाम होने के कारण कई यात्री बाहर नहीं निकल सके। पुलिस ने बताया कि बचाव कार्य में देरी इसलिए हुई क्योंकि बस में धुआँ बहुत तेजी से फैल गया था।

सीएम नायडू ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं और कहा कि जिम्मेदार पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

Related Articles

Back to top button