टी20 रोमांच की शुरुआत आज! कैनबरा में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला

NITC Desk
1 Min Read

क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है क्योंकि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज़ का पहला मुकाबला आज कैनबरा में खेला जाएगा।
दोनों टीमें इस सीरीज़ में नई ऊर्जा और बदले हुए कॉम्बिनेशन के साथ उतर रही हैं।
भारत के लिए यह सीरीज़ टी20 वर्ल्डकप की तैयारी के लिहाज से अहम है, वहीं ऑस्ट्रेलिया भी अपनी बेंच स्ट्रेंथ परखना चाहेगा।
मैच दोपहर 1:45 बजे से शुरू होगा और इसे लाइव देखा जा सकेगा स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और Disney+ Hotstar पर।
फैंस को सूर्यकुमार यादव, ऋतुराज गायकवाड़ और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

Share This Article