शाहरुख खान हुए 60 साल के, मन्नत के बाहर उमड़ा फैंस का जनसैलाब – पुलिस ने लगाई पाबंदियां

NITC Desk
1 Min Read

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने आज अपना 60वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उनके प्रशंसक मुंबई स्थित उनके निवास मन्नत के बाहर हजारों की संख्या में पहुंचे।

फैंस रातभर नारे लगाते और ‘हैप्पी बर्थडे SRK’ के पोस्टर लहराते रहे।

बढ़ती भीड़ को देखते हुए मुंबई पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी और भीड़ नियंत्रण के निर्देश जारी किए।

सूत्रों के मुताबिक, शाहरुख शाम को बांद्रा में अपने फैंस से मिलने एक स्पेशल फैन मीटिंग में शामिल हुए।

शाहरुख खान ने अपने 33 साल के फिल्मी करियर में दीवाना, डर, बाज़ीगर, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, पठान और जवान जैसी ब्लॉकबस्टर फ़िल्में दी 

Share This Article