अन्य प्रदेश

गांधी मैदान में होगा भव्य शपथ ग्रहण, 20 नवंबर को नीतीश कुमार बनेंगे 10वीं बार CM

बिहार के इतिहास में पहली बार कोई नेता 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहा है। नीतीश कुमार 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में भव्य समारोह के बीच शपथ ग्रहण करेंगे। प्रशासनिक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं और एनडीए के शीर्ष नेता समारोह में मौजूद रहेंगे।

नई एनडीए सरकार में कुल 18–20 मंत्रियों को जगह मिलने की संभावना है। इसके साथ ही भाजपा कोटे से दो उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे, जिनके नामों पर तकरीबन अंतिम सहमति बन चुकी है।

चुनाव परिणामों में एनडीए को मिले प्रचंड जनादेश के बाद अब जिम्मेदारी है कि राज्य में एक स्थिर और प्रभावी सरकार चलाई जाए। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि नीतीश कुमार का यह कार्यकाल विकास, रोजगार और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करेगा।

Related Articles

Back to top button