उत्तराखंड

मद्महेश्वर धाम के कपाट हुए बंद, चल-विग्रह डोली उखीमठ रवाना; 18 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले स्थित द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। कपाट बंद होने की प्रक्रिया पारंपरिक रीति-रिवाजों और मंत्रोच्चार के साथ पूरी की गई। इस अवसर पर मंदिर परिसर को पाँच क्विंटल फूलों से भव्य रूप से सजाया गया।

इस वर्ष मद्महेश्वर यात्रा में करीब 18,000 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जो रिकॉर्ड संख्या मानी जा रही है। कपाट बंद होते ही भगवान मद्महेश्वर की चल-विग्रह डोली गौंडार से होते हुए गिरिया पहुंचेगी और फिर उखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में शीतकालीन प्रवास करेगी।

अब अगले छह महीने तक भगवान के दर्शन केवल उखीमठ में किए जा सकेंगे, क्योंकि मुख्य धाम पर मौसम अत्यधिक प्रतिकूल हो जाता है और यात्रा असंभव हो जाती है।

Related Articles

Back to top button