बिहार की सियासी जंग अपने आखिरी पड़ाव पर है। सोमवार सुबह 7 बजे से राज्य के 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू हो चुकी है। इस चरण में 1,302 उम्मीदवार मैदान में हैं, और करीब 3.7 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
चुनाव आयोग के अनुसार सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें दिखाई दीं। अधिकतर सीटों पर मतदान शाम 5 बजे तक होगा। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक सुबह 9 बजे तक 14.55 प्रतिशत वोटिंग दर्ज हुई।
पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, पूर्णिया, अररिया और सीमांचल के इलाके इस चरण में सबसे अहम माने जा रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन क्षेत्रों का मतदान रुझान सरकार बनाने में निर्णायक साबित हो सकता है।


