महिला क्रिकेट में नया कीर्तिमान: स्मृति मंधाना बनीं 10,000 रन बनाने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी

NITC Desk
1 Min Read

भारतीय महिला क्रिकेट के इतिहास में स्मृति मंधाना ने सुनहरे अक्षरों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन पूरे कर लिए हैं, जिसके साथ वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली भारत की दूसरी महिला क्रिकेटर बन गई हैं।

स्मृति मंधाना लंबे समय से भारतीय टीम की रीढ़ रही हैं। उनकी निरंतरता, तकनीक और आक्रामक अंदाज़ ने उन्हें दुनिया की शीर्ष बल्लेबाज़ों में शामिल किया है। श्रीलंका के खिलाफ मैच में उन्होंने जैसे ही यह आंकड़ा पार किया, क्रिकेट जगत में उनकी जमकर सराहना होने लगी।

खास बात यह भी है कि वर्ष 2025 स्मृति मंधाना के लिए बेहद शानदार साबित हो रहा है। इस साल बनाए गए रनों के मामले में वह भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के बल्लेबाज़ शुभमन गिल के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं

उनकी यह सफलता महिला क्रिकेट की लोकप्रियता को और बढ़ाने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ी के लिए एक मिसाल भी पेश करती है।

Share This Article