कोहरे से बिगड़ी रेल व्यवस्था: 4–6 घंटे लेट चल रहीं 40 से ज्यादा लंबी दूरी की ट्रेनें

NITC Desk
1 Min Read

उत्तर भारत में बढ़ते कोहरे का असर अब रेल सेवाओं पर साफ दिखाई देने लगा है। घने कोहरे के कारण उत्तर भारत की ओर आने वाली लगभग 40 से अधिक लंबी दूरी की ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 4 से 6 घंटे देरी से चल रही हैं। कई ट्रेनों को बीच रास्ते में धीमी गति से चलाया जा रहा है।

दिल्ली, यूपी, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब की ओर आने-जाने वाली ट्रेनों पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है। स्टेशन परिसरों में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, वहीं कई यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

रेलवे विभाग का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए कोहरे में ट्रेनों की स्पीड कंट्रोल की जा रही है।

Share This Article