अमेरिका का सख्त आव्रजन कदम: 75 देशों के लिए इमिग्रेंट वीजा पर ब्रेक, भारत के पड़ोसी देशों को बड़ा झटका

NITC Desk
2 Min Read

अमेरिका की आव्रजन नीति में एक बार फिर सख्ती देखने को मिली है। ट्रंप प्रशासन ने 75 देशों के नागरिकों के लिए अप्रवासी वीजा प्रोसेसिंग को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया है। इस फैसले की सबसे बड़ी मार भारत के 6 पड़ोसी देशों पर पड़ी है, जिनके नागरिक बड़ी संख्या में अमेरिका में बसने की तैयारी कर रहे थे।

इस निर्णय को अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से लागू किया गया है और इसका उद्देश्य उन आवेदकों की संख्या कम करना बताया जा रहा है जो अमेरिका में जाकर सरकारी सहायता पर निर्भर हो सकते हैं। प्रशासन का कहना है कि इससे अमेरिका की अर्थव्यवस्था और सामाजिक संसाधनों पर पड़ने वाले दबाव को कम किया जा सकेगा।

विशेषज्ञों के अनुसार, यह फैसला केवल वीजा नीति नहीं बल्कि एक राजनीतिक और कूटनीतिक संदेश भी है। इससे अमेरिका और प्रभावित देशों के बीच संबंधों पर असर पड़ सकता है। खासकर दक्षिण एशिया, अफ्रीका और मध्य-पूर्व के देशों में इस फैसले को लेकर चिंता और नाराजगी देखने को मिल रही है।

हालांकि, अमेरिका ने साफ किया है कि स्टूडेंट, टूरिस्ट और वर्क वीजा जैसी अस्थायी श्रेणियों पर इसका असर नहीं पड़ेगा, लेकिन स्थायी निवास की चाह रखने वालों के लिए रास्ता फिलहाल बंद हो गया है।

Share This Article