इन-फ्लाइट Wi-Fi से निकली बम की अफवाह, तुर्किश एयरलाइंस की उड़ान की बार्सिलोना में इमरजेंसी लैंडिंग

NITC Desk
1 Min Read

तुर्किश एयरलाइंस की एक उड़ान को 15 जनवरी 2026 को स्पेन के बार्सिलोना एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। कारण बना विमान के अंदर बम से जुड़ी एक झूठी अफवाह, जिसने सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत हरकत में ला दिया।

सूत्रों के मुताबिक, एक यात्री ने अपने मोबाइल के वाई-फाई हॉटस्पॉट का नाम ऐसा रखा था, जो बम धमकी जैसा प्रतीत हो रहा था। तकनीकी सिस्टम के जरिए यह अलर्ट क्रू तक पहुँचा और पायलट ने सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत तुरंत लैंडिंग का निर्णय लिया।

जैसे ही विमान बार्सिलोना-एल प्रैट एयरपोर्ट पर उतरा, स्पेनिश सुरक्षा एजेंसियां, बम निरोधक दस्ता और पुलिस मौके पर पहुंच गई। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर टर्मिनल में ले जाया गया और विमान की पूरी जांच की गई।

काफी देर तक चली तलाशी के बाद यह स्पष्ट हुआ कि यह केवल एक अफवाह थी और किसी प्रकार का खतरा नहीं था। हालांकि, संबंधित यात्री से पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

Share This Article