समान नागरिक संहिता का असर: उत्तराखंड में 68 लिव-इन रिलेशनशिप रजिस्टर, सरकार ने जारी किए आंकड़े

NITC Desk
1 Min Read

उत्तराखंड सरकार ने समान नागरिक संहिता (UCC) के तहत पंजीकरण से जुड़े अहम आंकड़े जारी किए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार, अब तक 68 लोगों ने लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के लिए सरकारी पंजीकरण कराया है

सरकार का दावा है कि UCC लागू होने के बाद से विवाह पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल हो गई है, जिससे भ्रष्टाचार और देरी में कमी आई है। बड़ी संख्या में लोग अब ऑनलाइन माध्यम से अपनी शादी का पंजीकरण करवा रहे हैं।

अधिकारियों का कहना है कि लिव-इन रिलेशनशिप पंजीकरण का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इससे भविष्य में संपत्ति, भरण-पोषण और उत्तराधिकार जैसे मामलों में कानूनी विवादों को सुलझाने में आसानी होगी।

Share This Article