रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूरे, अयोध्या में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

NITC Desk
1 Min Read

रामनगरी अयोध्या में आज रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम और धार्मिक उत्साह के साथ मनाई जा रही है। वर्षगांठ के अवसर पर राम मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया है, जिसमें संत-महात्मा, धर्माचार्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।

सुबह से ही सरयू तट पर स्नान के बाद भक्त राम मंदिर की ओर रवाना होते दिखाई दिए। नगर के प्रमुख मार्गों पर भव्य शोभा यात्राएं निकाली गईं, जिनमें भगवान श्रीराम की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। पूरा वातावरण “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारों से गूंज उठा।

रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या के धार्मिक और सांस्कृतिक स्वरूप में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दूसरी वर्षगांठ पर यह स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है कि अयोध्या अब वैश्विक धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर चुकी है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

Share This Article