उत्तराखंड में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा, हिमालय की 83 चोटियों पर अब पर्वतारोहण की अनुमति

NITC Desk
1 Min Read

उत्तराखंड सरकार ने साहसिक पर्यटन को नई दिशा देते हुए हिमालय की 83 चोटियों को पर्वतारोहियों के लिए खोलने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। इस फैसले से राज्य में पर्वतारोहण गतिविधियों को बड़ा प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

राज्य सरकार का कहना है कि यह पहल न सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा देगी, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगी। इन चोटियों पर पर्वतारोहण की अनुमति मिलने से विदेशी पर्वतारोहियों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि पर्वतारोहण अभियानों के लिए आवश्यक परमिट, सुरक्षा मानकों और पर्यावरणीय नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। इससे हिमालयी क्षेत्र की जैव विविधता और प्राकृतिक संतुलन को नुकसान न पहुंचे।

Share This Article