भारत-ब्राजील रिश्तों में नया अध्याय: राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा का भारत आगमन, रणनीतिक साझेदारी और निवेश सहयोग पर रहेगा फोकस

NITC Desk
1 Min Read

भारत और ब्राजील के बीच मजबूत होते कूटनीतिक संबंधों के बीच ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा आज भारत पहुंचेंगे। उनके इस दौरे को वैश्विक मंच पर दोनों देशों के बढ़ते सहयोग के रूप में देखा जा रहा है।

इस यात्रा के दौरान रक्षा, ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन, कृषि और तकनीकी क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने पर चर्चा होने की संभावना है। दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को नई गति देने और वैश्विक मुद्दों पर साझा रणनीति बनाने को लेकर भी बातचीत की जाएगी।

Share This Article