भारत मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान सही: दिल्ली-एनसीआर में बारिश और तेज हवाएं, मौसम हुआ सुहावना

NITC Desk
1 Min Read

भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिली।

बारिश के चलते वातावरण में नमी बढ़ी और ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने बताया कि क्षेत्र में मौसम का यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हुआ है और अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव जारी रह सकता है।

Share This Article