उत्तराखंड के प्रसिद्ध चारधामों में शामिल गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल 2026 को विधि-विधान के साथ खोले जाएंगे। इसके बाद भगवान शिव के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को श्रद्धालुओं के लिए खोलने की योजना है।
हर साल की तरह इस बार भी कपाट खुलने से पहले मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और पारंपरिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। प्रशासन यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा है।


