उत्तराखंड में बस दुर्घटना ने उजाड़े कई परिवार, ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर 8 यात्रियों की मौत

NITC Desk
2 Min Read

सफर पर निकले यात्रियों को शायद अंदाजा नहीं था कि यह यात्रा उनके परिवारों के लिए कभी न भूलने वाला दर्द छोड़ जाएगी। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर मंगलवार सुबह हुए बस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में अधिकतर युवा बताए जा रहे हैं। हादसे में तीन साल की बच्ची समेत कई अन्य यात्री घायल हुए हैं।

हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही थी बस

विश्वनाथ सेवा की बस हरिद्वार से यात्रियों को लेकर कर्णप्रयाग जा रही थी। बस में करीब 30 से 35 लोग सवार थे। मंगलवार सुबह गूलर बाजार के पास बस पुल से लगभग 100 मीटर नीचे गदेरे में गिर गई।

मौके पर सात की मौत, एम्स में एक ने तोड़ा दम

दुर्घटना में सात यात्रियों की मौके पर ही जान चली गई। एक अन्य घायल ने एम्स ऋषिकेश पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया। इस हादसे में कुल आठ लोगों की मौत हुई है।

किसी ने बेटा तो किसी ने भाई खोया

हादसे में जान गंवाने वाले ज्यादातर लोग कम उम्र के बताए जा रहे हैं। किसी परिवार का बेटा इस दुर्घटना में चला गया तो किसी ने अपना भाई खो दिया। वहीं, घायल यात्रियों में तीन साल की मासूम बच्ची भी शामिल है।

Share This Article