“धुरंधर 2” का बॉक्स ऑफिस पर जलवा: प्रीव्यू कलेक्शन ने बनाई नई मिसाल

NITC Desk
1 Min Read

बॉलीवुड में इन दिनों फिल्म धुरंधर 2 का जोरदार क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म ने अपने पेड प्रीव्यू शोज़ के जरिए ही ऐसा कलेक्शन किया है, जिसने पूरे इंडस्ट्री को चौंका दिया है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने 50 करोड़ रुपये से अधिक का ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया है।

यह आंकड़ा खास इसलिए भी है क्योंकि इसने स्त्री 2 के प्रीव्यू कलेक्शन को कई गुना पीछे छोड़ दिया है। दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह है और सिनेमाघरों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म आने वाले दिनों में 100 करोड़ क्लब में बेहद तेजी से एंट्री कर सकती है।

Share This Article