खून-खराबे से भरपूर ‘धुरंधर 2’ पर चली कैंची: 21 कट के बाद ही मिली रिलीज की मंजूरी

NITC Desk
1 Min Read

एक्शन और थ्रिल से भरपूर फिल्म धुरंधर 2 ने रिलीज से पहले ही सुर्खियां बटोर ली हैं। लेकिन इस बार वजह फिल्म की कहानी नहीं, बल्कि उस पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची है।

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने फिल्म के कई सीन्स पर आपत्ति जताई, खासकर वे दृश्य जिनमें अत्यधिक हिंसा और खून-खराबा दिखाया गया था। बोर्ड ने ऐसे 21 सीन में कट या बदलाव करने के निर्देश दिए।

फिल्म के मेकर्स ने इन निर्देशों का पालन करते हुए जरूरी बदलाव किए, जिसके बाद फिल्म को A सर्टिफिकेट के साथ रिलीज की मंजूरी दी गई। अब यह फिल्म केवल वयस्क दर्शकों के लिए ही सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी।

Share This Article