बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 आज घोषित होगा, छात्रों की धड़कनें तेज

NITC Desk
1 Min Read

बिहार बोर्ड के इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड आज यानी 23 मार्च को दोपहर 1:30 बजे 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा।

इस मौके पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार आधिकारिक रूप से रिजल्ट की घोषणा करेंगे। इस दौरान विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय के टॉपर्स के नाम भी सार्वजनिक किए जाएंगे।

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र घर बैठे ही ऑनलाइन अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें केवल अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा। छात्रों के लिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी परिणाम के आधार पर उनका आगे का करियर तय होगा।

Share This Article