एलामंचिली स्टेशन के पास एर्नाकुलम एक्सप्रेस में आग, 70 वर्षीय यात्री की दर्दनाक मौत

NITC Desk
1 Min Read

आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में स्थित एलामंचिली रेलवे स्टेशन के पास टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की गंभीर घटना सामने आई है। ट्रेन के दो एसी कोचों में अचानक आग भड़क उठी, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। आग और धुएं के कारण एक 70 वर्षीय बुजुर्ग यात्री ट्रेन से बाहर नहीं निकल पाए और उनकी जान चली गई।
घटना के समय ट्रेन में सवार यात्री जान बचाने के लिए किसी तरह नीचे कूदे। रेलवे कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। रेलवे प्रशासन ने बताया कि प्रभावित कोचों को अलग कर ट्रेन को आगे रवाना किया गया, जबकि हादसे के कारणों की जांच जारी है।

Share This Article