CM धामी का बड़ा ऐलान—देहरादून में ₹401 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ, गंगा प्रदूषण रोकने के लिए बनेगा ड्रेनेज सिस्टम

NITC Desk
1 Min Read

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ₹401.86 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्यावरण सुधार को लेकर कई अहम घोषणाएं कीं।

सबसे प्रमुख योजना ₹182 करोड़ का ड्रेनेज सिस्टम है, जिसका उद्देश्य सुसवा नदी के जरिए गंगा में जाने वाले गंदे पानी को रोकना है। इस परियोजना से गंगा प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से देहरादून के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और शहर के विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि सरकार आने वाले समय में और भी बड़े प्रोजेक्ट्स लाएगी।

Share This Article