कब है राम नवमी 2026? 26 या 27 मार्च को लेकर कन्फ्यूजन, जानिए क्या कह रहे हैं विद्वान

NITC Desk
1 Min Read

राम नवमी 2026 की तारीख को लेकर लोगों में कन्फ्यूजन बना हुआ है। इस साल तिथियों में बदलाव के कारण महाष्टमी और राम नवमी की डेट को लेकर अलग-अलग पंचांग अलग-अलग राय दे रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, नवमी तिथि 26 मार्च को शुरू होकर 27 मार्च तक रहती है। ऐसे में कई लोग 26 मार्च को राम नवमी मना रहे हैं, जबकि कुछ विद्वान 27 मार्च को भी मान्य बता रहे हैं।

हालांकि, ज्यादातर धार्मिक मान्यताओं के अनुसार 26 मार्च को ही राम नवमी का मुख्य पर्व मनाया जाएगा। इस दिन भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाता है और मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना होती है।

अयोध्या में इस मौके पर भव्य आयोजन की तैयारी की जा रही है। राम मंदिर को सजाया जा रहा है और देश-विदेश से श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

Share This Article